श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विभिन्न कलाकारों द्वारा भगवान के महारास का आयोजन, कंस अत्याचार, देवकी-वासुदेव विवाह की झांकी प्रस्तुत की

साहिबगंज

शहर के साक्षरता चौक के समीप आयोजित श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को यज्ञ-हवन हुआ. सैकडों महिला व पुरुषों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की. देवी-देवता के प्रतिमा की पूजा-अर्चना की. वृंदावन से आये आचार्य श्री ओम दास जी, ब्रिज लोक कला भारतीय राष्ट्रीय प्रमाणित बालकृष्ण लीला मंडल के द्वारा भगवान के चरित्र दर्शन प्रस्तुत किया गया. प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीला बहुत ही दिव्या ढंग से दिखाया जा रहा है. विभिन्न कलाकारों द्वारा भगवान के महारास का आयोजन, कंस का अत्याचार, देवकी-वासुदेव विवाह को प्रस्तुत किया जा रहा है. यज्ञ कमेटी के विमल यादव, केदार यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे. नौ दिवसीय भव्य यज्ञ को लेकर डॉक्टरों की टीम तैनात है. इस टीम में कुल 9 कर्मी हैं. शुक्रवार को यज्ञ में आए 21 लोगों का इलाज किया गया और दवाइयां दी गयी. कर्मी ने बताया कि तपती धूप की वजह से कई महिला-पुरुष को चक्कर लग गया. बीपी लो हो गया या गर्मी से गस्त लग गया तो इन सभी का बीपी जांच कर इलाज किया गया. मौके पर डॉ अमित कुमार, सीएचओ अनु एंजेल मुर्मू, एएनएम शारदा कुमारी, खुशबू कुमारी, भवानी कुमारी, एमपीडब्ल्यू विनोद सिंह, जहांगीर दौला इमाम, मोनू मैंथू मुर्मू मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >