वजन में गड़बड़ी से पीडीएस डीलरों को मिलेगी मुक्ति

ऑटोमेटिक मशीन से माप कर डीलरों को मिलेगी अनाज साहिबगंज : कम अनाज मिलने की समस्या झेल रहे जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की समस्या अब समाप्त हो जायेगी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआइ के सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में ऑटोमेटिक मापी मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. डीलरों को […]

ऑटोमेटिक मशीन से माप कर डीलरों को मिलेगी अनाज

साहिबगंज : कम अनाज मिलने की समस्या झेल रहे जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की समस्या अब समाप्त हो जायेगी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआइ के सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में ऑटोमेटिक मापी मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. डीलरों को अब उक्त मशीन से माप कर अनाज दिया जायेगा.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी संदीप दुबे ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में संचालित एफसीआइ गोदाम में स्वचालित मापी मशीन उपलब्ध करा दिया गया है. गोदाम से राशन दुकानदारों को अब मापी कर अनाज का वितरण किया जायेगा. उन्हाेंने बताया कि जिले भर में करीब 8000 डीलर व स्वयं सहायता समूह के जविप्र दुकानदार हैं. जो अक्सर कम अनाज मिलने की शिकायत अनुमंडल प्रशासन से करते थे.
इसके अलावा विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में जाने वाले अनाज भरे बोरों को महाराजपुर के अलावा अन्य जगहों पर तैनात अनाज चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य ट्रकों में लदे अनाज के बोरों को खोल कर प्रति बोरा दो से पांच किलो अनाज निकाल लिया जाता था. जिससे डीलरों तक कम मात्रा में अनाज पहुंचता था. अब प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम से डीलर मापी कर अनाज का उठाव कर सकेंगे. इससे अब उन्हें कम मात्रा में अनाज मिलने की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >