पहल. कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए जल्द पूरी होगी जमीन की तलाश

होगा हरी सब्जी व फल का भंडारण: डीसी कृषि प्रधान साहिबगंज जिला में कोल्ड स्टोरेज खोलने की प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गयी है. जमीन मिलते ही कोल्ड स्टोरेज का काम शुरू हो जायेगा. बागवानी मिशन के तहत कोल्ड स्टाेरेज का निर्माण कराया जायेगा. इससे किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा. साहिबगंज : जिले के 80 […]

होगा हरी सब्जी व फल का भंडारण: डीसी

कृषि प्रधान साहिबगंज जिला में कोल्ड स्टोरेज खोलने की प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गयी है. जमीन मिलते ही कोल्ड स्टोरेज का काम शुरू हो जायेगा. बागवानी मिशन के तहत कोल्ड स्टाेरेज का निर्माण कराया जायेगा. इससे किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा.
साहिबगंज : जिले के 80 फीसद लोग कृषि से जुड़े हैं. किसानों को उन्नत तकनीक के साथ सब्जी व फल के उत्पादन के बाद भंडारण का लाभ मिले. इसके लिए कोलड स्टोरेज की जमीन की तलाश शुरू कर दी गयी है. जल्द ही इस जिले में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. इससे हरी सब्जी व फल का भंडारण किया जा सके. ज्ञात हो कि कृषि बहुल साहिबगंज जिले के किसान कम कीमत पर सब्जी बेचने को मजबूर नहीं होंगे. जिला में कोल्ड स्टोरेज के लिए जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है. कोल्ड स्टोरेज में हरी सब्जी व फल का पर्याप्त भंडारण संभव हो सकेगा.
जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज बनने से किसानों की उत्पादित फल सब्जी महीनों तक बरबाद नहीं होगी. बेजफेड व राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग से जिले में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जायेगा. सरकार हरी सब्जी की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास सरकार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >