साहिबगंज : विज्ञान व कला के 1987, 88,99, 2000 के वैसे शिक्षक जिनकी सीधी नियुक्ति वाले योग्यताधारी है. वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र व कागजात के साथ आकर 20 से 22 अप्रैल तक जांच करा सकते है. डीएसइ जयगोविंद सिंह ने बताया कि शिक्षा सचिव के पत्रांक 3028,14,12,15 के तहत निर्देश दिया गया है कि विज्ञान व कला के शिक्षक सीधी नियुक्ति वाले योग्यताधारी की सूची औपबंधिक सूची तैयार कर प्रकाशित कर दी गयी है.
इसमें विज्ञान में 127 तथा आर्ट्स में 155 शिक्षक है. पुन: जांच या किसी प्रकार की शिकायत है तो उनकी जांच की जायेगी. 20 अप्रैल को साहिबगंज, मंडरो व बोरियो प्रखंड, 21 अप्रैल को बरहेट,बरहरवा व पतना प्रखंड, 22 अप्रैल को राजमहल, उधवा व तालझारी प्रखंड के बीइइओ तथा शिक्षक सर्विस बुक, स्नातक के मूल प्रमाण पत्र तथा नियुक्ति प्रमाण-पत्र के साथ डीएसइ कार्यालय में आकर जांच या शिकायत दर्ज करा सकते है.
