ट्रेन की चपेट में एक की मौत

साहिबगंज : साहिबगंज भागलपुर रेलखंड के मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन की टक्कर से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जीआरपी के अकबर अली खान ने बताया कि मिर्जाचौकी स्टेशन प्रबंधक द्वारा उन्हें सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति गिरा पड़ा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. वहां एक […]

साहिबगंज : साहिबगंज भागलपुर रेलखंड के मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन की टक्कर से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जीआरपी के अकबर अली खान ने बताया कि मिर्जाचौकी स्टेशन प्रबंधक द्वारा उन्हें सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति गिरा पड़ा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची.

वहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति प्लेटफार्म पर गिरा पड़ा है. एक हाथ टूटा हुआ है. फुलपैंट पहने हुये हैं. जबकि आधा शरीर बिना कपड़ा का है. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >