सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का होगा कायाकल्प

साहिबगंज : सरकार अब जिला सूचना और जनसंपर्क विभाग के कायाकल्प में लग गयी है. यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो विभाग का नीचे से लेकर ऊपर तक की पूरी कड़ी हाइटेक हो जायेगी. यहां तक कि पंचायत स्तर पर भी सूचना केंद्र आधुनिक सुविधा से जुड़ जायेगा. बता दें कि साहिबगंज सूचना एवं जनसंपर्क […]

साहिबगंज : सरकार अब जिला सूचना और जनसंपर्क विभाग के कायाकल्प में लग गयी है. यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो विभाग का नीचे से लेकर ऊपर तक की पूरी कड़ी हाइटेक हो जायेगी. यहां तक कि पंचायत स्तर पर भी सूचना केंद्र आधुनिक सुविधा से जुड़ जायेगा. बता दें कि साहिबगंज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अपने कामकाज को लेकर पूरे राज्य में अपनी पीठ थपथपवा चुका है. पिछले दिनों बेहतर प्रदर्शनी लगाने को लेकर राज्यपाल के हाथों विभाग के पदाधिकारी प्रभात शंकर पुरस्कृत हो चुके हैं.

आधुनिकीकरण में खर्च होंगे 50 लाख
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधुनिकीकरण को लेकर डीसी ने एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है. इस प्रस्ताव में 50 लाख का बजट तैयार किया गया है. यदि समय पर यह स्वीकृत हो जाता है तो विभाग का आधुनिकीकरण हो जायेगा.
क्या-क्या होगा बदलाव
सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए आकर्षक भवन होगा. इसके साथ ही साथ पूरा सिस्टम वाइफाइ से जुड़ जायेगा. इसके अलावा जिले के सभी पंचायतों को भी सूचना केंद्र से जोड़ने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >