बरहरवा : मालदा-साहिबगंज रेलखंड के बीच बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रंभा कुमारी का पैर ट्रेन से कट गया. रंभा पतना तेलीपाड़ा निवासी अप धुलियान-साहिबगंज पैसेंजर से साहिबगंज जाने के लिए बरहरवा स्टेशन पहुंची थी.
जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उसका पैर फिसलने से एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके बाद बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने लड़की को रिक्शा से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ कालीदास मुमरू ने कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. बता दें कि रंभा पहले से ही एक पैर से नि:शक्त है. वह साहिबगंज सीएस कार्यालय अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अपने भाई के साथ जा रही थी.
