आग लगी नहीं, लगायी गयी

इंडोर स्टेडियम में लगी आग से खिलाड़ियों में नाराजगी, कहा साहिबगंज : बुधवार रात इंडोर स्टेडियम में हुई अगलगी के विरोध में शहर के खिलाड़ियों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला. इसका नेतृत्व कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेश यादव कर रहे थे. यह कैंडल मार्च बाटा रोड, पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज […]

इंडोर स्टेडियम में लगी आग से खिलाड़ियों में नाराजगी, कहा

साहिबगंज : बुधवार रात इंडोर स्टेडियम में हुई अगलगी के विरोध में शहर के खिलाड़ियों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला. इसका नेतृत्व कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेश यादव कर रहे थे.

यह कैंडल मार्च बाटा रोड, पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, जिरवाबाड़ी थाना, पुलिस लाइन रोड, विकास भवन रोड, समाहरणालय, मंडलकारा के पीछे, गंगा बिहार पार्क, जवाहर नवोदय विद्यालय होकर गुजरा और सिदो कान्हू स्टेडियम पहुंचा. खिलाड़ी स्टेडियम में आग लगाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

इन्होंने किया खिलाड़ियों का समर्थन

कैंडल मार्च में निकले खिलाड़ियों का जिला परिषद अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, नगर पर्षद अध्यक्ष राजेश गोंड ने भी समर्थन किया और मार्च में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >