युवाओं में हैं खासा उत्साह
साहिबगंज : नये साल में लोग पिकनिक स्थलों में घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लेंगे. इसके अलावे सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, पार्क, पर्यटन स्थलों में लोग परिवार सहित अपनी छुट्टी बितायेंगे. शहर के मुख्य होटलों में भी नये साल के जश्न की तैयारी हो रही है.
31 दिसंबर की रात से इन जगहों पर जम कर धूम-धड़ाका के साथ जश्न मनाया जायेगा. शहर के युवाओं ने ऐसे जगहों पर जाने के लिए पहले से बुकिंग करा ली है. उन्होंने इस दिन को खास बनाने के लिए प्लानिंग भी किया है. युवतियां नये साल पर सबसे अलग दिखने के लिए ड्रेसअप व मेकअप में जुटी हैं.
युवा वर्ग सैर-सपाटे को लेकर तैयारी कर रहे है. होटल मालिकों ने नववर्ष पर व्यवसाय को देखते हुए नये आइटम परोसने का मन बनाया है. मस्ती के साथ लजीज व्यंजन का आनंद भी मिलेगा. पसंद के अनुसार साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल, बरहड़वा के होटलों में स्पेशल ऑफर रहेंगे.
