कोहरे की फैली चादर

लगातार गिर रहा तापमान, नहीं दिखे सूर्य साहिबगंज : रविवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा. तापमान लुढक कर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिन भर छाये कोहरे के कारण सूरज भगवान ने दर्शन नहीं दिये. जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ. कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट से चलीं. वाहनों के आवागमन पर […]

लगातार गिर रहा तापमान, नहीं दिखे सूर्य

साहिबगंज : रविवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा. तापमान लुढक कर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिन भर छाये कोहरे के कारण सूरज भगवान ने दर्शन नहीं दिये. जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ. कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट से चलीं.

वाहनों के आवागमन पर भी इसका बुरा असर पड़ा. दिन भर लोग घरों में दुबके रहे. चौक चौराहों पर लोग आग तापते नजर आये. दिहाड़ी मजदूरों को खास कर ज्यादा परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >