राजमहल में जाली नोटों का गिरोह सक्रिय

– अभिजीत रक्षित – पड़ोसी देश बांग्ला देश से आ रहा जाली नोटों का खेप सरगना तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस राजमहल : देश के दुश्मन जाली नोट को उतार कर भारत की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने में लगे हैं. यह जाली नोट बांग्लादेश के रास्ते जल व सड़क मार्ग से राजमहल में […]

– अभिजीत रक्षित –

पड़ोसी देश बांग्ला देश से आ रहा जाली नोटों का खेप

सरगना तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

राजमहल : देश के दुश्मन जाली नोट को उतार कर भारत की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने में लगे हैं. यह जाली नोट बांग्लादेश के रास्ते जल व सड़क मार्ग से राजमहल में खपाया जा रहा है. वहीं ये गिरोह सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलियाचक को अपना ठिकाना बनाया हुआ है.

पिछले चार वर्षो में पांच बार गिरोह के कई सदस्य जाली नोट के साथ पकड़ाये, लेकिन सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस को कलियाचक निवासी भोला शेख व बाबू शेख की तलाश है. देश के आईबी व एनआइए जैसे एजेंसी का भी नजर इन दिनों राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में है.

बांग्लादेश में बैठा है आका

पुलिस को चकमा देने के लिए जाली नोट का गिरोह तरह-तरह के हथकंडा अपनाता है. सरगना का पड़ोसी देश बांग्लादेश से अपने कारोबार को संचालित करता है. वहीं राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर व अमानत दियारा को सुरक्षित ठिकाना बनाया हुआ है. देश के आइबी व एनआइए की नजर पियारपुर व अमानत पर है.

राजमहल में सक्रिय है गिरोह

राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय है. यहां पश्चिम बंगाल के कलियाचक से सड़क, रेल व जल मार्ग से जाली नोटों का खेप भेजा जा रहा है, जो देश की अर्थ व्यवस्था के लिए खतरनाक है.

वर्ष 2013 में दो बार जाली नोट का बड़ा खेप को पुलिस ने पकड़ा और आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मजदूरों के माध्यम से भेजा जा रहा जाली नोट

16 दिसंबर को राजमहल के पुलिस इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने 2.47 लाख जाली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को बड़ा खेप को पकड़ने में सफलता मिली है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. ये लोग रेल मार्ग से पंजाब प्रांत के जालंधर जाने के फिराक में थे.

सभी मजदूर तबके से हैं. राजमहल क्षेत्र के तीनपहाड़ व बरहरवा रेलवे स्टेशन से रेल मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर रोजगार के लिये विभिन्न प्रांत में जाते है. जाली नोट को कारोबार करने वाले मजदूरों को अपना निशाना बना रहे हैं.

पांच बार पकड़ाया जाली नोटों का खेप

23 जून 2009 : राधानगर के तत्कालीन थाना प्रभारी नारद पासवान हजार -हजार के दो लाख जाली नोट बरामद किये. इस मामले में थाना कांड संख्या 133/09 में मध्य पियारपुर निवासी इसराइल शेख, पियारपुर निवासी मताहार शेख व पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कलियाचक निवासी भोला शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

14 अगस्त 2011 : राजमहल थाना के तत्कालीन एसआइ रामेश्वर राम ने छापामारी कर बस स्टैंड के पास से राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत निवासी रशीद शेख को 1.30 लाख रुपये जाली नोट के साथ पकड़े. इस मामले में थाना कांड संख्या 178/11 के तहत रशीद शेख व पश्चिम बंगाल के कलियाचक निवासी बाबू शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

एक जनवरी 2013 : राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक से पुलिस ने सौ-सौ के पांच नोट के साथ उत्तर पलाश गाछी के घोरू शेख क ो गिरफ्तार किया. थाना कांड संख्या 4/13 के तहत घोरू शेख व मिछु शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

18 सितंबर 2013 : राधानगर थाना पुलिस ने जाली नोट का सबसे बड़ा खेप पकड़ा. पुलिस ने 4.56 लाख जाली नोट के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित वैष्णव नगर निवासी उत्तम मंडल उर्फ राजा तथा रांची हिंद पीढ़ी निवासी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया है.

16 दिसंबर 2013 : पुलिस ने शहर के वर्मण कॉलोनी में छापामारी कर तीन पुरुष व एक महिला को 2.47 लाख जाली नोटों के साथ पकड़ा. थाना कांड संख्या 706/13 के तहत राजमहल थाना क्षेत्र के बेंगडुब्बी निवासी मंटू महतो, सुदीन महतो, वकील महतो व कलौनी देवी जेल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >