काम में कोताही नहीं करें कर्मी: डीएसई

साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पांडेय ने कहा है कि विभागीय काम में शिक्षा परियोजना पदाधिकारी व कर्मचारी किसी प्रकार की कोताही ना बरतें. ससमय काम पूरा करें. ऐसा नहीं करने से उनपर यथासंभव कार्रवाई की जायेगी. वे मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में परियोजना की महत्वपूर्ण बैठक में बोल रहे थे. बैठक में […]

साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पांडेय ने कहा है कि विभागीय काम में शिक्षा परियोजना पदाधिकारी व कर्मचारी किसी प्रकार की कोताही ना बरतें. ससमय काम पूरा करें.

ऐसा नहीं करने से उनपर यथासंभव कार्रवाई की जायेगी. वे मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में परियोजना की महत्वपूर्ण बैठक में बोल रहे थे. बैठक में जिले के सभी बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी व जेई उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से यु-डॉयस, एसडीपी, आधार, फ्रेंडली प्रपत्र, सीआरसी का अनुदान राशि की उपयोगिता व सिविल वर्क रिपोर्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.

बैठक में डीएसई ने कई पदाधिकारियों को उनकी धीमी कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. इस अवसर पर एडीपीओ देवेश कुमार, एपीओ राजेश कुमार, मनोज कुमार, एमआइएस को-ऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता सहित जिले के सभी प्रखंडों के बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी व जेई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >