सुनिश्चित हो 100 दिन की रोजगार

डीसी ने की समीक्षा, कहा साहिबगंज : जिले में चल रहे मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार मजदूरों को मिले, यह सुनिश्चित करें. यह बातें डीसी ए मुत्थु कुमार ने कही. उन्होंने विकास भवन के सभागार में सोमवार को विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस मौके पर सभी प्रखंड के बीडीओ व बीपीओ मौजूद […]

डीसी ने की समीक्षा, कहा

साहिबगंज : जिले में चल रहे मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार मजदूरों को मिले, यह सुनिश्चित करें. यह बातें डीसी ए मुत्थु कुमार ने कही. उन्होंने विकास भवन के सभागार में सोमवार को विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस मौके पर सभी प्रखंड के बीडीओ व बीपीओ मौजूद थे.

उन्होंने ने कहा कि सभी प्रखंडों में यूआइडी में जितना लक्ष्य दिया गया है. उनमें से 85 प्रतिशत पूरा हुआ है. 15 प्रतिशत को पूरा करना है तथा बाकी जो छूटे है, उसे अपलोड कर पूरा कर लें. साथ ही वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि लाभुकों के बीच वितरण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने मनरेगा योजना में आवंटित पैसा का यूटीलिटी व उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द- से-जल्द जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर एनआइसी पदाधिकारी एमआर मोहंती सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ व बीपीओ, सहायक व कनीय अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >