स्टार गोल्ड छह विकेट से विजयी

साहिबगंज : वाईबीसीसी व स्टार गोल्ड वारियस के बीच बुधवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये वाईबीसीसी ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये. जवाब में वारियस की टीम खेलते हुये 23.2 ओवर में चार विकेट खोकर 152 रन बनाये. वाईबीसीसी की ओर […]

साहिबगंज : वाईबीसीसी व स्टार गोल्ड वारियस के बीच बुधवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये वाईबीसीसी ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये. जवाब में वारियस की टीम खेलते हुये 23.2 ओवर में चार विकेट खोकर 152 रन बनाये.

वाईबीसीसी की ओर से अश्विनी 42, धर्मराज 23, मनीष ने 21 रन बनाये. स्टार गोल्ड की ओर से इमाम ने दो, जावेद व सोनू ने एक-एक विकेट लिये. वारियस की ओर से अजीत कुमार 48, फिरदौस 29, राहुल 15 रन बनाये. जबकि वाईबीसीसी की ओर से इरशाद व गौरव ने एक-एक विकेट झटके. अंपायर की भूमिका अशफाक व अकबर तथा स्कोर्रर की भूमिका सुमित ने निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >