साहिबगंज से मो हसामुद्दीन की रिपोर्ट
Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की अहले सुबह करीब 3: 30 बजे लगी भीषण आग से लगभग दर्जनों दुकान जल कर राख हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई और दुकानों को अपने लपेटे में ले लिया.
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की
आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. तीनपहाड़ के स्थानीय लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग आग पर काबू नही पा सके.
दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
आग की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. अग्निशामक को भी सूचना दी गई. सूचना के बाद आग बुझाने का वाहन पहुंचा और आग को बुझाया. भीषण आग को देखते हुए दूसरा वाहन भी पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
भारी नुकसान हुआ
इस घटना में लगभग एक दर्जन दुकान जल कर राख हो गए और काफी नुकसान हुआ. इस घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने दुखो का पहाड़ टूट गया है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अग्निशामक द्वारा पूर्ण रूप से आग बुझाने का कार्य समाचार लिखे जाने तक जारी है.
2015 में भी हुई थी अगलगी
तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में सितंबर 2015 में भी मध्य रात्रि को भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग पूरी मंडी जलकर खाक हो गई थी. 11 साल बाद फिर आग की घटना हुई.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
