अभाविप ने पठानकोट के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

साहिबगंज/राजमहल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की साहिबगंज व राजमहल ईकाई की ओर से शाेक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पठानकोट में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. साहिबगंज में परिषद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा. विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सह सीनेट सदस्य […]

साहिबगंज/राजमहल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की साहिबगंज व राजमहल ईकाई की ओर से शाेक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पठानकोट में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. साहिबगंज में परिषद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा.

विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सह सीनेट सदस्य धर्मेंद्र कुमार एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि शहीद की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब भारत की सेना भी आतंकवादी को चुन-चुन कर मारे. कार्यक्रम में रंजीत कुमार यादव, संतोष मंडल, पवन कुमार, मयंक ओझा, निरंजन कुमार, अनिल कुमार, धर्मराज मंडल, धर्मेंद्र मंडल, दीपक कुमार, रमेश कुमार आदि थे. इधर, अभाविप की नगर इकाई राजमहल की ओर से गांधीचौक में पठानकोट में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गयी. विश्व विद्यालय संयोजक मिठुन पांडे ने कहा कि हमें शहीद हुए जवानों पर गर्व है.

जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी. अधिवक्ता सुधीर घोष ने शहिदों के परिवार को शक्ति देने के लिए देशवासियों से दुआ करने की अपील की. कार्यक्रम में एसएफडी के प्रांत सह प्रमुख गगन बापू, नगर अध्यक्ष प्रो कालाचंद साहा, नगर मंत्री कीर्ति सिंह, पार्थ कुमार दत्ता, सुमीत शर्मा, मनोज साहा, सूरज कुमार राय, शिल्पी सिंह, राधिका कुमारी, सुलेखा कुमारी, शर्मिला बर्मन, पूजा कुमारी, निशा, ज्योति, नेहा, शिवांगी, पूर्णिमा कुमारी, कौशिक राज, जयदेव पंडित, रितिक दत्ता, हर्ष, निरंजन कुमार, गुरसेवक सिंह, संजीवन सिंह, कुलवंत सिंह, फतेह सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >