बैठक में विवेकानंद की जयंती मनाने पर चर्चा

साहिबगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज एवं नगर इकाई की बैठक प्रिया होटल के समीप रविवार को हुई. इसमें प्रांतीय अधिवेशन के प्रस्ताव व 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने पर चर्चा हुई. जयंती समारोह पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार-विमर्श हुआ. प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं की […]

साहिबगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज एवं नगर इकाई की बैठक प्रिया होटल के समीप रविवार को हुई. इसमें प्रांतीय अधिवेशन के प्रस्ताव व 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने पर चर्चा हुई. जयंती समारोह पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार-विमर्श हुआ.

प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भूमिका होगी. पूर्व प्रदेश मंत्री सह सिनेट सदस्य के युवाओं की भूमिका होगी. पूर्व प्रदेश मंत्री सह सिनेट सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि है. छात्रों के भविष्य संवारने में उनकी भूमिका अहम है. बैठक में पूर्व राष्ट्र कार्य समिति सदस्य बैकुंठ बिहारी भगत, श्रवण कुमार, मयंक कुमार, सुदर्शन गुप्ता, रंजीत यादव, दीपक कुमार, संतोष मंडल, धर्मराज मंडल, गुजन तांती, मयंक ओझा, ऋषिकांत शर्मा, अभिषेक सिंह, गौतम रजक, राहुल कुमार, ऋषि पासवान, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >