लापता सुकदेव को नहीं ढूंढ सकी पुलिस

बरहेट : थाना क्षेत्र के सीमलढ़ाब गांव निवासी सुकदेव साह साहिबगंज न्यायालय से लौटने के क्रम में छह दिन पूर्व लापता हो गये थे. छह दिन बीतने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस कुछ जगहों पर सर्च अभियान भी चला रही है. लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है. सुकदेव के […]

बरहेट : थाना क्षेत्र के सीमलढ़ाब गांव निवासी सुकदेव साह साहिबगंज न्यायालय से लौटने के क्रम में छह दिन पूर्व लापता हो गये थे. छह दिन बीतने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस कुछ जगहों पर सर्च अभियान भी चला रही है. लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है. सुकदेव के गायब होने के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने आंदोलन का भी रूख किया. लेकिन पुलिस ने सुकदेव को खोजने के बजाय परिजनों व ग्रामीणों पर उलटे ही सड़क जाम कर केस दर्ज कर दिया.

सवाल यह उठता है कि पुलिस इस मामले में नामजद अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया है. यदि जमीन विवाद से जुड़ा मामला है तो पुलिस को नामजद आरोपितों को ढ़ूढने में इतनी परेशानी क्यों हो रही है. न्यायालय से लौटने के क्रम में सुकदेव को कुछ ग्रामीणों ने गांव की ओर आते तो देखा था, लेकिन उसके घर से चंद दूरी पर अचानक गायब हो जाना यह अपने-आप में बड़ा सवाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >