स्काउट-गाइड की स्टेट रैली में मालदा के खिलाड़ियों ने लिया भाग

साहिबगंज : पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय कोलकाता के तत्वाधान में 48 वीं स्टेट रैली मधुपुर स्थित स्टेट ट्रेनिंग पार्क में संपन्न हो गया है. उक्त रैली में मालदा मंडल साहिबगंज के सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय कुमार सिंह को राज्य मुख्यालय कोलकाता द्वारा रैली ऑफिसियल नियुक्त किया गया था. रैली […]

साहिबगंज : पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय कोलकाता के तत्वाधान में 48 वीं स्टेट रैली मधुपुर स्थित स्टेट ट्रेनिंग पार्क में संपन्न हो गया है. उक्त रैली में मालदा मंडल साहिबगंज के सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय कुमार सिंह को राज्य मुख्यालय कोलकाता द्वारा रैली ऑफिसियल नियुक्त किया गया था.

रैली में मालदा मंडल के विभिन्न ग्रुपों के स्काउट‍्स व गाइड‍्स क्रमश: बिरसा मुंडा स्काउट‍्स ग्रुप, पूर्व रेलवे स्कूल ग्रुप, सिदो कान्हू ग्रुप, सरोजनी गाइड ग्रुप, कालिंद्री ग्रुप, हेड क्वाटर ग्रुप एवं विवेकानंद ग्रुप ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर मार्च पास्ट कैंपिंग स्टैंडर्ड, पोस्टर मेकिंग, एक्सविशन, इक्काबाना , रंगोली, ऐडवेंचर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आरके गुप्ता, मुख्य कार्मिक अधिकारी एनके प्रसाद, सचिव डॉ अनुपम सेठ, मंडल रेलवे प्रबंधक, आसनसोल एनके सचहान, उपस्थित थे. रैली में रूपाली अतुल सिंह, विनय , प्रियंका आदि का सहयोग सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >