तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल- साहिबगंज एनएच 80 पथ पर मसकलैया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार मंगलवार को बुधवरिया निवासी दिलीप दास (42 वर्ष), पिता स्व नरेश दास साहिबगंज जा रहा था.
इसी क्रम में राजमहल की ओर जा रही टाटा मैजिक की चपेट में वह आ गया. घायल दिलीप दास को इलाज के लिए साहिबगंज अस्पताल में भरती कराया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. जिसकी मौत बुधवार को मालदा में हो गया. मृतक अपने पीछे तीन पुत्री व पत्नी को छोड़ गये. गुरुवार को शव गांव में लाया गया.
