उदघाटन. चार प्रखंड के लोग उठा सकेंगे कार्यालय का लाभ
साहिबगंज : जिलेवासियों को अब निबंधन कार्य हेतु कहीं जाने की आवश्कता नहीं. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जिला निबंधन कार्यालय के उदघाटन के शुभ अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर जनता इसका लाभ मिलेगा. वहीं बोरियोे विधायक ताला मरांडी ने कहा कि सदर अनुमंडल के चारों प्रखंड के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. मौके पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा लंबे समय से मांग थी इसके पूरे होने से लोगों को लाभ मिलेगा. लोगों को बाहर आने-जाने से निजात मिलेगी.
शादी विवाह या कोर्ट कचहरी जैसे कार्यों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अवसर पर डीडीसी प्रेमकांत झा, सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, एसी निरंजन कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी राम निवास सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी विनय मिश्रा, भाजपा के वरीय नेता गणेश तिवारी, रामानंद साह, प्रमोद पांडेय, गोलू, सुनील सिंह, उमा दुबे, डीपीआरओ अजीत सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कर्ण, डीके सिंह, उमा शंकर, इस्टर्न चेंबर ऑफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष नवीन भगत व कर्मी उपस्थित थे.वहीं पहले दिन दो लोगों ने विवाह का पंजीयन कराया.
