– केक काटकर लोगों ने मनाया नववर्ष का जश्न
– देर शाम तक पिकनिक स्पॉट पर जमे रहे लोग
साहिबगंज : नव वर्ष 2016 का अागाज होते ही शहर की तमाम गलियां व रास्ते धूप खिलते ही सुनसान हो गयी. दोपहर होते ही लोग घरों से निकलकर पिनकिक स्पॉट पर चले गये. लोगों का कारवां नाचते-गाते पहाड़ की खुबसूरत वादियों की ओर प्रस्थान रहा था. नववर्ष की नई सुबह पर लोगों में गजब की उत्साह देखने मिला. चाहुओंर लोग अपने-अपने परिवार व दोस्तों के साथ मग्न थे.
मानों नव वर्ष का अागाज न होकर कोई बढ़ा त्यौहार हो, जिस गली व मुहल्ले पर नजर पड़ी वहां एक अंजान-सी खामोशी नजर आ रही थी. होठों पर खुशी व मुस्कान लिए कुछ बच्चों ने कहा कि हम तो चले मौज-मस्ती करने, आज साल का पहला दिन अगर मौज-मस्ती में गुजरा तो सालोंभर मस्ती भरा गुजरेगा.
