राजमहल : प्रखंड सभागार में गुरुवार को मनरेगा योजना के तहत योजना बनाओ अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा ने दीप प्रज्वलित कर किया. श्री ओझा ने कहा कि सही योजनाओं के चयन से ही गांव के अंतिम व्यक्ति को सुविधा मुहैया करायी जा सकेगी. सही योजनाओं का चयन न होने से गांव के हजारों युवा अन्य राज्यों में मजदूरी के लिये पलायन करते हैं.
सरकार का उद्देश्य है कि योजना बनाओ अभियान से गांव का प्रत्येक टोलाें में मनरेगा का काम दिखाई पड़े. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है. मौके पर लोकपाल अब्दुल सुभान, बीपीओ कुमार गौरव, एसआरटी के सदस्य ढोली साहा, मारटा मरांडी, देवदास पाल, कार्तिक साहा, उदय कुमार, अजीत कुमार, आदित्य नारायण, राजीव कुमार सिंह, श्याम सुंदर मंडल, सुशीला मुर्मू, ओमप्रकाश मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.
