??????? ????? ?? ???? ????????? ?? ???? ?? ?? ???????? ???? ?? ????

गैंगरेप मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग – ग्रामीणों ने मामले में अभियुक्तों को झुठे केस में फंसाने की बात कही – काफी संख्या में थाना पहुंच कर ग्रामीणों ने जताया विरोध नगर प्रतिनिधि, पाकुड़हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव में एक आदिवासी विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप मामले […]

गैंगरेप मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग – ग्रामीणों ने मामले में अभियुक्तों को झुठे केस में फंसाने की बात कही – काफी संख्या में थाना पहुंच कर ग्रामीणों ने जताया विरोध नगर प्रतिनिधि, पाकुड़हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव में एक आदिवासी विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप मामले में पांच नामजद सहित छह लोगों अभियुक्त बनाये जाने पर शनिवार को विपतपुर व तोड़ाई गांव के सैकड़ों ग्रामीण नगर थाना पहुंच कर विरोध जताया है. ग्रामीणों के साथ हिरणपुर के जिप सदस्य राजेंद्र प्रसाद भगत, मुखिया इमानुएल मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य मनव्वर आलम भी शामिल थे. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा से ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों को दुष्कर्म कांड में नामजद बनाया गया है वे निर्दोष हैं. षड्यंत्र के तहत इन युवकों को फंसाया गया है. पीड़िता के पति को बताया आरोपितग्रामीणों का कहना था कि इस महिला के पति छिनतई व आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है. महिला असम की रहने वाली है और उग्रवादी संगठन से जुड़ कर काम भी करती है. एसपी ने ग्रामीणों को कहा कि पुलिस निष्पक्ष तौर पर अपना काम करेगी तथा जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है. मौके पर पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, प्रभारी थाना प्रभारी नगर हरदुगन होड़ो, हिरणपुर थाना प्रभारी बाबूवंशी साव सहित पुलिस बल के जवान व ग्रामीण मौजूद थे. वहीं ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी को एक मांग-पत्र भी सौंपा है.19 दिसंबरफोटो संख्या- 11 व 12 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- ग्रामीणों को समझाते एसपी व थाना में उपस्थित ग्रामीण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >