???? ?? ????? ??? ?????? ?????

मौसम को देखते हुए बनायें योजना फोटो नंबर 19 एसबीजी 3,4 है कैप्सन : कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीसी उमेश प्रसाद सिंह व अन्यउपस्थित पदाधिकारी फ्लैग ::: जिलास्तरीय योजना बनाओ अभियान पर आयोजित कार्यशाला में बोले डीसी 10 लाख तक की योजना पास कर सकते हैं बीडीओ दियारा क्षेत्र में पानी नहीं रहने पर करना […]

मौसम को देखते हुए बनायें योजना फोटो नंबर 19 एसबीजी 3,4 है कैप्सन : कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीसी उमेश प्रसाद सिंह व अन्यउपस्थित पदाधिकारी फ्लैग ::: जिलास्तरीय योजना बनाओ अभियान पर आयोजित कार्यशाला में बोले डीसी 10 लाख तक की योजना पास कर सकते हैं बीडीओ दियारा क्षेत्र में पानी नहीं रहने पर करना होगा कामपंचायत में प्लानिंग टीम का गठन कर बनाये जायेंगे पांच सदस्य संवाददाता, साहिबगंजमौसम को देखते हुए पदाधिकारी योजना बनायें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कही. मौका था विकास भवन के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय योजना बनाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला का. कहा : क्षेत्र में गरमी, बरसात व ठंडा का समय आता है. इन मौसम में कभी कई प्रखंड में बाढ़ की समस्या तो कभी सुखाड़ की समस्या आती है. पानी नहीं रहने पर दियारा क्षेत्रों में कार्य करना होगा. कहा : 10 लाख तक की योजना बीडीओ पास कर सकते हैं, लेकिन अनियमितता न हो, इस पर ध्यान रखें. डीडीसी प्रेमकांत झा ने कहा कि पिछले वर्ष मनरेगा के कार्य उत्साह वर्धक नहीं रहा. इससे क्षेत्र में विकास काफी पीछे रह गया. लेकिन इस बार योजना को अमलीजामा पहनाना है. पंचायत में प्लानिंग टीम का गठन कर पांच सदस्य बनाये जायेंगे. महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, फेडरेशन अपने गांव की प्लानिंग में हिस्सा लेंगे. डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर महिला संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाना है. योजनाओं के अनुमोदन के लिये ग्राम सभा करनी है. ग्राम पंचायत प्लानिंग प्रक्रिया में प्रयोग होने वाले प्रस्तावों के स्वरूप प्रपत्र भरना है. ग्राम पंचायत कमेटी के प्रस्ताव का स्वरूप पूर्ण करना है. इस दौरान 21 दिसंबर से 20 फरवरी तक कार्यक्रम की रूपरेखा की घोषणा की गयी. प्रखंडस्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला, 21 दिसंबर को महिला संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, टोलास्तरीय बैठक व 23 को ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक शाहीद अख्तर, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश, लीड बैंक मैनेजर सुधांशु शेखर वर्मा, राजमहल विधायक प्रतिनिधि रामानंद साह, सभी प्रखंड के बीडीओ, बीपीओ, बीएलओ आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >