उधवा : तालझारी थाना क्षेत्र के पाकतौड़ी पहाड़ स्थित एक पत्थर खदान से उतर रही बोल्डर लोड ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के वक्त ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार देर शाम की है.
जानकारी के अनुसार बिना नंबर प्लेट के ट्रक जीएल दास एंड कंपनी के पत्थर खदान से क्रशर के लिए बोल्डर लोड कर आ रहा था. खदान से उतरने के क्र म में गाडी पर से ड्राइवर का संतुलन खो जाने से पलट गयी. जिससे ट्रक चालक पाकतौड़ी पहाड़ निवासी छोटेलाल पहाड़िया(41) का मौत हो गयी.
जबकि ट्रक में सवार खलासी व अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गये. कंपनी प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को ना देकर आनन-फानन में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठा लिया गया. व घायलों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा में किसी अस्पताल में भेज दिया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की.थाना प्रभारी महादेव सिंह ने बताया कि मृतक चालक छोटेलाल पहाड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा गया है.मामले की छानबीन की जा रही है.
