निबटाये गये 1172 मामले

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का अंतिम दिन साहिबगंज : साहिबगंज न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन हुआ. अदालत में आठ बैंच बनाये गये, जिसमे टेलीफोन, स्वास्थ्य, बिजली, वन, सहित अन्य मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायधिश ओमप्रकाश पांडे, सचिव संजय उपाध्याय ने आम लोगों […]

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का अंतिम दिन

साहिबगंज : साहिबगंज न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन हुआ. अदालत में आठ बैंच बनाये गये, जिसमे टेलीफोन, स्वास्थ्य, बिजली, वन, सहित अन्य मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायधिश ओमप्रकाश पांडे, सचिव संजय उपाध्याय ने आम लोगों से आने वाले समय में लोक अदालत में भी आकर छूटे हुए लोग अपना मामला का निष्पादन करा सकते हैं.

आठ बैंच गठित कर 1172 मामले का निष्पादन किया गया. जिसमें 65 लाख 27 हजार 122 रुपये का वसूली की गयी. साथ ही विभिन्न योजना के अंतर्गत 41, 80, 530 की राशि का वितरण भी किया गया. वहीं जेल में बंद महादेवगंज निवासी रामकुमार यादव का विवाह राधा कुमारी के साथ कराया गया. साथ ही भगवती देवी को दुर्घटना क्लेम का 9.5 लाख का चेक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >