फ्लो चार्ट के अनुरूप वज्रगृह से मतगणना हॉल तक जायेगी मतपेटी : उपायुक्त मतगणना को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश.10 दिसंबरफोटो संख्या- 12 व 13 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- प्रशिक्षण देते उपायुक्त व उपस्थित अन्य पदाधिकारी.संवाददाता, पाकुड़उपायुक्त सुलसे बखला ने गुरुवार को पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार कक्ष में अगामी 13 दिसंबर से शुरू होने वाले मतगणना को लेकर आरओ, एआरओ व कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त श्री बखला ने कहा कि मतगणना के दौरान सभी को विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है. त्रुटिपूर्ण मतगणना संपन्न कराये जाने को लेकर वहां प्रतिनियुक्त आरओ, एआरओ व कंप्यूटर ऑपरेटर को विशेष सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना प्रखंडवार चक्रवार होगी. प्रपत्र 40 में सभी अभ्यर्थियों को आरओ द्वारा नोटिस अवश्य दिया जाय. मतगणना से पूर्व फलो चार्ट बना लेने तथा इसकी प्रति बज्रगृह के प्रभारी को देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फ्लो चार्ट के अनुरूप ही वज्रगृह से मतपेटी को मतगणना हॉल तक पहुंचाया जायेगा. उपायुक्त श्री बखला ने बताया कि मतपेटी खोलने के उपरांत सर्वप्रथम चार रंगों के मतपत्रों को अलग-अलग करनी होगी एवं 50-50 का बंडल बनाना होगा. सर्वप्रथम वार्ड सदस्य (सफेद मतपत्र) की गिनती होगी. वैध मतपत्र व अवैध मतपत्र को अलग-अलग करना होगा. उपायुक्त सुलसे बखला ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरओ, एआरओ व कंप्यूटर ऑपरेटर को किस परिस्थिति में मतपत्र अवैध होगी इसकी पूरी जानकारी उन्होंने दी. उन्होंने बताया कि महेशपुर व पाकुड़ प्रखंड की गिनती तीन दिन चलेगी. यदि मतगणना के दौरान दो उम्मीदवार के मतपत्र समान हुए तो लॉटरी के माध्यम से परिणाम घोषित की जायेगी. मतगणना के बाद सभी पदों के अलग-अलग मतपत्र को अलग-अलग बक्से में रख कर सीलबंद करना होगा. मौके पर उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शकील अहमद के अलावे अन्य पदाधिकारी व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरओ, एआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे.पदाधिकारियों व कर्मियों ने ली मानवाधिकार की प्रतिज्ञाअंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर सूचना भवन के सभागार में मतगणना को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात मानवाधिकार प्रतिज्ञा ली. मौके पर अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा ने मानवाधिकार प्रतिज्ञा पत्र पढ़ा. जिसे उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दोहराते हुए मानवाधिकार की प्रतिज्ञा ली.
???? ????? ?? ?????? ??????? ?? ?????? ??? ?? ?????? ?????? : ????????
फ्लो चार्ट के अनुरूप वज्रगृह से मतगणना हॉल तक जायेगी मतपेटी : उपायुक्त मतगणना को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश.10 दिसंबरफोटो संख्या- 12 व 13 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- प्रशिक्षण देते उपायुक्त व उपस्थित अन्य पदाधिकारी.संवाददाता, पाकुड़उपायुक्त सुलसे बखला ने गुरुवार को पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार कक्ष में […]
