???::?? ?? 14 ?? ???, ??????? ???????

ओके::अब तक 14 की मौत, दर्जनों अक्रांतफ्लैग-सावधान. जिले में बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप -अस्पताल में नहीं है जरूरी सूई व दवा-मरीजों व परिजनों को बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही सूई-स्वास्थ्य विभाग नहीं दिख रहा संवेदनशील फोटो नं 9 एसबीजी 15 हैं.कैप्सन: बुधवार को जिला सदर अस्पताल नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक ओर केंद्र […]

ओके::अब तक 14 की मौत, दर्जनों अक्रांतफ्लैग-सावधान. जिले में बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप -अस्पताल में नहीं है जरूरी सूई व दवा-मरीजों व परिजनों को बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही सूई-स्वास्थ्य विभाग नहीं दिख रहा संवेदनशील फोटो नं 9 एसबीजी 15 हैं.कैप्सन: बुधवार को जिला सदर अस्पताल नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजएक ओर केंद्र व राज्य स्वास्थ्य विभाग दर्जनों प्रकार की स्वास्थ्य योजना चला कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है. वहीं साहिबगंज जिले में मलेरिया से मौत का सिलसिला जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2015 से सात दिसंबर तक अब तक जिला सदर अस्पताल में 14 लोगों की मौत हो गयी. साथ ही जिला सदर अस्पताल में वर्तमान समय में आधा दर्जन मरीज मलेरिया रोग से ग्रसित इलाज के लिए भर्ती हैं. नहीं है मलेरिया की सूई ई मालजिला सदर अस्पताल में पिछले छह माह से मलेरिया में दी जाने वाली सूई ई माल उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण मरीजों व परिजनों को बहार के मेडिकल स्टोर से सूई खरीदनी पड़ रही है. इस बाबत एक मरीज ने बताया कि जिला सदर अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर व बेड की सुविधा मिल रही है. जबकि सारी दवाई बाहर से खरीदनी पड़ रही है. मलेरिया से हुई मौत की सूची इस प्रकार है-11 मई-मोनाली बखशी (5 वर्ष)20 जुलाई समिना बीबी (22 वर्ष)26 जुलाई रीना देवी (20 वर्ष)4 अगस्त सागर मरांडी (2 वर्ष)16 अगस्त सुनैना मरांडी (4 वर्ष)23 अगस्त लक्ष्मी (18 माह)6 सितंबर मंजू पहाड़िया (7 वर्ष)13 अक्तूबर मोहरा मंडल (16 वर्ष) 16 अक्तूबर बैजनाथ मरांडी (20 वर्ष)20 अक्तूबर सनौती टुडू (10 वर्ष)10 नवंबर राजू मुर्मू (3 वर्ष)24 नवंबर दिनेश पहाड़िया (7 वर्ष)7 दिसंबर अनुप टुडू (5 वर्ष) क्या कहते है डीएससाहिबगंज: जिला सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल मे ई माल सूई खत्म हो गया है जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >