जामजोड़ी पंचायत के डांगापाड़ा के लाभुकों ने कम अनाज दिये जाने के किया विरोधहैडिंग :: लाभुकों ने डीलर को बनाया बंधक डीलर को पकड़कर लाया प्रखंड मुख्यालयबीडीओ के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण09 दिसंबर फोटो संख्या- 13 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- हंगामा करते लाभुकप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ापाकुड़ जिले में जनवितरण प्रणाली में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैै. प्रत्येक दिन कहीं न कहीं डीलर के विरुद्ध लोगों आवाज बुलंद कर रहे हैं. जिला से लेकर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैैं. इसी क्रम में बुधवार को जामजोड़ी पंचायत के डांगापाड़ा गांव के डीलर मुखिया मरांडी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. साथ ही उसे प्रखंड मुख्यालय लाया और प्रखंड प्रशासन से डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की. ग्रामीण सामुएल पहाड़िया, प्रधान हेंब्रम, माड़ी पहाड़िया, सोमना पहाड़िया आदि ने बताया डीलर ने पिछले तीन महीना से जामकुंदर और चोड़गो के लाभुकों को राशन व केरोसिन नहीं दिया हैै. जब भी डीलर के पास चावल व केरोसिन लेने जाते हैं, डीलर बहाना बना कर टाल देता है. बुधवार को सभी राशन लेने गये थे. डीलर द्वारा चार किलो ही चावल दिया जा रहा था. इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और डीलर को बंधक बना कर प्रखंड मुख्यालय ले आया. यहां बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा ने से डीलर की शिकायत की. इसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को सही मात्रा में चावल वितरण करने व डीलर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. तब ग्रामीण शांत हुए.
???????? ?????? ?? ?????????? ?? ??????? ?? ?? ???? ???? ???? ?? ???? ?????
जामजोड़ी पंचायत के डांगापाड़ा के लाभुकों ने कम अनाज दिये जाने के किया विरोधहैडिंग :: लाभुकों ने डीलर को बनाया बंधक डीलर को पकड़कर लाया प्रखंड मुख्यालयबीडीओ के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण09 दिसंबर फोटो संख्या- 13 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- हंगामा करते लाभुकप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ापाकुड़ जिले में जनवितरण प्रणाली में व्याप्त गड़बड़ी को […]
