???... ?????? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ??? ??? ???

ओके… मुआवजा मिलने के बाद भी घर नहीं हटा रहे लोग- सीओ से मिले पथ निर्माण विभाग के सहायक निदेशक, दी जानकारी अमड़ापाड़ा. गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. जगह-जगह काम बचा हुआ है. जिसको लेकर बुधवार को पथ निर्माण विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने सीओ विजय कुमार […]

ओके… मुआवजा मिलने के बाद भी घर नहीं हटा रहे लोग- सीओ से मिले पथ निर्माण विभाग के सहायक निदेशक, दी जानकारी अमड़ापाड़ा. गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. जगह-जगह काम बचा हुआ है. जिसको लेकर बुधवार को पथ निर्माण विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने सीओ विजय कुमार व स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिला. सहायक निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने सीओ विजय कुमार को बताया कि छोटा पहाड़पुर निवासी गणेश मंडल सहित एक अन्य मुआवजा राशि प्राप्त करने के बावजूद दो वर्षों से अपने मकान अथवा स्ट्रक्चर को नहीं हटा रहे हैं. सीओ विजय कुमार ने त्वरित पहल की बात कही. सहायक निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फरवरी 2016 तक इस हाइवे का निर्माण कार्य पूरा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >