??? :: 510 ????? ?? ??? 7 ????? ????????

ओके :: 510 मवेशी के साथ 7 तस्कर गिरफ्तारसूती व रघुनाथगंज थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा वाहिनी ने की गिरफ्तारीमवेशियों को बांग्लादेश ले जा रहे थे पशु तस्करतस्करों व असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव का भी सामने आ रहा मामला्रप्रतिनिधि, फरक्का.मुर्शिदाबाद जिला के सूती व रघुनाथगंज थाना क्षेत्र से सीमा सुरक्षा वाहिनी के 20वीं बटालियन के […]

ओके :: 510 मवेशी के साथ 7 तस्कर गिरफ्तारसूती व रघुनाथगंज थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा वाहिनी ने की गिरफ्तारीमवेशियों को बांग्लादेश ले जा रहे थे पशु तस्करतस्करों व असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव का भी सामने आ रहा मामला्रप्रतिनिधि, फरक्का.मुर्शिदाबाद जिला के सूती व रघुनाथगंज थाना क्षेत्र से सीमा सुरक्षा वाहिनी के 20वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार व बुधवार को छापेमारी कर कुल 510 पशु सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को के जवानों द्वारा की गयी कार्रवाई में सुति थाना क्षेत्र के चांदनी चक से 30 पशु व ट्रक सहित 7 व्यक्ति तथा रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के आहिरण बराघटी से छापेमारी कर 230 मवेशी को जब्त किया है. गिरफ्तार सभी व्यक्ति सुति व रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. वहीं बुधवार को भी जवानों ने आहिरण, बोराघाट और फिरोजपुर से छापेमारी कर 250 मवेशी जब्त किया है. इधर जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान मवेशी तस्करों व असामाजिक तत्वों द्वारा जवानों पर पथराव किये जाने का भी मामला सामने आया है. मवेशियों को तस्करों द्वारा बांग्लादेश ले जाया जा रहा था. वहीं सभी जब्त मवेशियों, ट्रक व 7 तस्करों को सुति व रघुनाथगंज थाना के कस्टम अधिकारी के हवाले किया गया है. वहीं जवानों द्वारा सीमा की सुरक्षा में सतर्कता बरती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >