ओके… बच्चों ने की विभिन्न घाटों की सफाई-23 नवंबर को गंगा तट पर किया जायेगा जागरूकता कार्यक्रमफोटो नंबर 18 एसबीजी 20 हैकैप्सन : बुधवार को सफाई करते भारत तिब्बत सीमा पुलिसप्रतिनिधि, साहिबगंज भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 41वीं वाहिनी ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को छठ पूजा होने के बाद साहिबगंज के घाटों की सफाई अभियान जारी रखी. कंपनी के डिप्टी कमांडेट विनोद भारद्वाज ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पर गंगा सफाई को लेकर अभियान चलाया गया. जिसकी शुरूआत दो अक्तूबर 2015 को देवगिरि से केेंद्र सरकार की मंत्री उमा भारती ने की. यह अभियान गोमुख से गंगा सागर तक चलाया जायेगा. साहिबगंज और इन क्षेत्रों का दायित्व 41वीं वाहिनी को मिला है. इसमें पूरी कंपनी लगी हुई है. कमांडेट संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. 16 से 18 नवंबर तक सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद 20 से 23 नवंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिसमेंं आइटीबीपी के आइजी व डीआइजी रैंक के तीन अफसर और छह सहायक अफसर शामिल होंगे. इस अवसर पर पीएचईडी की ओर से अदिति के निदेशक सुबोध कुमार, मेजर सुबेदार बीके भारती, रणवीर सिंह, एसके यादव सहित आइटीबीपी के दर्जनों जवान उपस्थित थे. वहीं भारत स्काउट एवं गाइड के संगठन आयुक्त सह राज्य संगठन समन्वयक उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान के तहत बिजली घाट, शंकुतला घाट एवं राजमहल, बरहरवा के विभिन्न घाटों की सफाई की गयी. जिसमें तिब्बत पुलिस ने भी सहयोग किया.
???... ?????? ?? ?? ??????? ????? ?? ????
ओके… बच्चों ने की विभिन्न घाटों की सफाई-23 नवंबर को गंगा तट पर किया जायेगा जागरूकता कार्यक्रमफोटो नंबर 18 एसबीजी 20 हैकैप्सन : बुधवार को सफाई करते भारत तिब्बत सीमा पुलिसप्रतिनिधि, साहिबगंज भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 41वीं वाहिनी ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को छठ पूजा होने के बाद साहिबगंज के घाटों की सफाई […]
