फरजी लाइसेंस बनाकर यात्रियों को परोसता था भोजन, आरपीएफ के हत्थे चढ़ाप्रतिनिधि, बरहरवाआजिमगंज-फरक्का रेलखंड पर बीते रविवार पूरी-कामख्या 15643 अप एक्सप्रेस ट्रेन से एक फर्जी लाइसेंस हॉकर को बरहरवा आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पूरी-कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में संजय सिंह, मिलन दास जो आजिमगंज सिटी का रहने वाला है. वे लाइसेंसी हॉकर बन कर ट्रेनों में लंच पैकेट, भोजन सहित अन्य सामान यात्रियों को परोसता था. यात्रियों को अपना फरजी लाइसेंसी हॉकर कार्ड के माध्यम से लोगों को आकर्षित करता था. इसकी गुप्त सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार को मिलते ही उक्त ट्रेन में गश्ती दल के माध्यम से पूरी-कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित कोच से संजय सिंह व मिलन दास को गिरफ्तार कर कांड संख्या 652/15 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस विभिन्न ट्रेनों में फरजी हॉकर बनकर काम करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी है.
???? ??????? ????? ????????? ?? ?????? ?? ????, ?????? ?? ????? ????
फरजी लाइसेंस बनाकर यात्रियों को परोसता था भोजन, आरपीएफ के हत्थे चढ़ाप्रतिनिधि, बरहरवाआजिमगंज-फरक्का रेलखंड पर बीते रविवार पूरी-कामख्या 15643 अप एक्सप्रेस ट्रेन से एक फर्जी लाइसेंस हॉकर को बरहरवा आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पूरी-कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में संजय सिंह, मिलन दास जो […]
