प्रभात इंपैक्ट ::: राजमहल में एसपी सुनील भास्कर ने किया प्रेस कांफ्रेंसहेडिंग :::: बड़े लुटेरे गिरोह का खुलासा- विभिन्न लूटकांड के आरोपित तीन गिरफ्तार- बाबुपुर के पास दो मोबाइल चोर पकड़े गये- लुटेरे गिरोह के सरगना की अब भी तलाश जारी- राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी———————–15 नवंबरफोटो संख्या-12-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-प्रेस वार्ता करते एसपी व अन्यइनकी हुई गिरफ्तारीमो खालिद अंसारीहसीमुद्दीन अंसारीबाबूराम मुर्मू(सभी तीनपहाड़ निवासी)इन घटनाओं का उद्भेदन रांगा थाना क्षेत्र के क्रशर व्यवसायी से लूटतीनपहाड़ के चावल व्यवसायी से लूटएसकेएस माइक्रो फाइनांस कर्मी से लूट——————-पीडीएफ नंबर 1 व पीडीएफ नंबर 2——————प्रतिनिधि, राजमहलराजमहल अनुमंडल पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. एक बड़े लुटेरा गिरोह का परदाफाश किया गया है. शनिवार को एसपी ने प्रभात खबर से बातचीत के दौरान कहा था कि तीनपहाड़ के इलाके में बड़ी छापेमारी चल रही है. बड़ा खुलासा भी होने वाला है. रविवार को राजमहल थाना परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि बीते दो माह से राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में एक नये अपराधी गिरोह द्वारा लगातार लूट कांड घटना को अंजाम दिया जा रहा था. जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन छापेमारी की गयी. जिसमें तीनपहाड़ निवासी मो खालिद अंसारी, हसीमुद्दीन अंसारी, बाबूराम मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस गिरोह द्वारा रांगा थाना क्षेत्र के क्रशर व्यवसायी से लूट तीनपहाड़ के चावल व्यवसायी से लूट, एसकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी से लूट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है. रांगा थाना कांड संख्या 86/15, दिनांक 08 अक्तूबर 2015, रांगा थाना कांड संख्या 89/15 15 अक्तूबर 2015, राधानगर थाना कांड संख्या 334/15 3 नवंबर 2015, जीआरपी बरहरवा थाना कांड संख्या 18/15 31 अक्तूबर 2015 में संलिप्त हैं. छापेमारी दल के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.ये थे मौजूदमौके पर डीएसपी अनुदीप सिंह, पुलिस इस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी राजमहल मनोज कुमार, राधानगर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास, रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास, एसआइ उपेंद्र सिंह, एमके सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.—————————दर्जनों चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, हुई जेलप्रतिनिधि, राजमहलइस बड़े पैमाने पर हो रही छापेमारी के दौरान इलाके के तीनपहाड़ बाबुपुर मुख्य पथ पर चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रताप नोनिया व प्रदीप नोनिया के पास से लगभग 2 लाख की लागत का 15 स्मार्ट फोन बरामद किया गया है. सूचना मिली थी कि छठ पूजा से पूर्व चोरों का गिरोह क्षेत्र में आता है. मामले को लेकर थाना कांड संख्या 346/15 के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. बता दें कि प्रभात खबर ने आठ नवंबर के अंक में खबर छापी थी कि बाबुपुर में मोबाइल चोर बड़ा खेप लाने वाले हैं.
?????? ??????? ::: ?????? ??? ???? ????? ?????? ?? ???? ????? ?????????
प्रभात इंपैक्ट ::: राजमहल में एसपी सुनील भास्कर ने किया प्रेस कांफ्रेंसहेडिंग :::: बड़े लुटेरे गिरोह का खुलासा- विभिन्न लूटकांड के आरोपित तीन गिरफ्तार- बाबुपुर के पास दो मोबाइल चोर पकड़े गये- लुटेरे गिरोह के सरगना की अब भी तलाश जारी- राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी———————–15 नवंबरफोटो संख्या-12-बरहरवा से जा रहा […]
