रूस से मिली दो करोड़ की राशि
पतना : बीएसके कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिये एक खुशखबरी है. विश्वविद्यालय के पत्रांक 676/15 में कुलसचिव ने आदेश दिया है कि बीएसके कॉलेज में बीसीए एवं लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस पढ़ाई इसी सत्र से होगी.
इंटर एवं स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नामांकन इसी सत्र महाविद्यालय में होगा. साथ ही गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार मुखी शिक्षा देने के लिये महाविद्यालय को आधुनिक संसाधनों तथा स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब आदि की व्यवस्था करनी है. कैंपस की निगरानी तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरा से की जायेगी. कैंपस के चारों ओर स्वच्छ वातावरण को लेकर साफ-सफाई नियमित की जायेगी.
इस महाविद्यालय को विश्वविद्यालय से ग्रेड वन प्राप्त है. साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) से भी ग्रांड प्राप्त हो चुका है.
राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) द्वारा महाविद्यालय को सुसज्जित करने के लिये इस वर्ष दो करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है. ताकि महाविद्यालय का विकास हो सके.
