???::: ?????? ?? ???? ??????? ??? ???? ???-???

ओके::: धनतेरस को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल आज होगी जमकर खरीदारी08 नवंबरफोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सजी बरतन की दुकान व दीप एवं मूर्तियों से सजी दुकानकोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़ दीवाली से एक दिन पूर्व मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस को लेकर लोगों में हर्ष का माहौल है. मान्यता है […]

ओके::: धनतेरस को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल आज होगी जमकर खरीदारी08 नवंबरफोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सजी बरतन की दुकान व दीप एवं मूर्तियों से सजी दुकानकोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़ दीवाली से एक दिन पूर्व मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस को लेकर लोगों में हर्ष का माहौल है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए. इसे शुभ माना जाता है. इसी उदे्दश्य और मान्यता से लोग धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते हैं. गरीब से गरीब लोग भी धनतेरस के दिन चाहे वह मिट्टी का दीया ही हो खरीदारी जरूर करते हैं. लेकिन आधुनिक दौर में और बढ़ते प्रचलन में इलेक्ट्रॉनिक सामान की ओर लोगों का झुकाव ज्यादा देखने को मिल रहा है. साथ ही लोगों में जेवर, गहने भी खरीदने का ज्यादा प्रचलन देखा जाता है. धनतेरस के दिन वैद्य धनवंतरी की भी पूजा विधिवत रूप से की जाती है. धनतेरस को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहलधनतेरस में खरीद-बिक्री को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है. दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों के सामने तरह-तरह के सामान लगा कर ऑफर भी दिये जा रहे हैं. ताकि लोग उसका लाभ ले सकें. बाजारों में टीवी, फ्रिज, बरतन आदि के सामानों से पूरा बाजार पट गया है. सामानों की खरीदारी को लेकर रविवार को भी काफी भीड़ देखी गई. **************************अमड़ापाड़ा बाजार में बढ़ी चहल-पहलफोटो संख्या-17कैप्सन- सजी फर्नीचर की दुकानप्रतिनिधिअमड़ापाड़ा- दीवाली पर्व को लेकर धनतेरस को लेकर प्रखंड के बाजार स्थित दुकान सज कर तैयार हो गयी है. बाजार की रौनक रविवार से ही दुकानों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल देखी जा रही है. बाजार में स्थित फर्नीचर दुकान, कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मोबाइल दुकान भीड़-भाड़ देखने को मिला. संध्या फर्नीचर, अम्बा स्टोर आदि दुकानों में अलमारी, पलंग, कुर्सी, टेबुल, ट्रेमिंग, कपड़ा, सोना, चांदी, भगवान गणेश लक्ष्मी की चांदी से बने मूर्ति की खरीदारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >