????? ?? ???? ??? ??????? ?? ?? ?????????

लोगों को दिया गया आइपीपीइ टू का प्रशिक्षण मजदूरों के पलायन रोकना सबों का कर्तव्य08 नवंबर फोटो संख्या- 01 व 02 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी पंचायत के बड़गांव पहाड़ी में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा दो दिवसीय मनरेगा के अंतर्गत आपीपीइ […]

लोगों को दिया गया आइपीपीइ टू का प्रशिक्षण मजदूरों के पलायन रोकना सबों का कर्तव्य08 नवंबर फोटो संख्या- 01 व 02 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी पंचायत के बड़गांव पहाड़ी में अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा दो दिवसीय मनरेगा के अंतर्गत आपीपीइ टू का प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसका उद्घाटन शिवचरण मालतो एवं डेविड मालतो ने किया. प्रशिक्षण में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के टोंगीपहाड़, डांडाकुड़िया, सोमायटांड़, कलदमपहाड़ के दर्जनों महिला व पुरुष शामिल हुए. श्री मालतो ने कहा कि वर्तमान में लिट्टीपाड़ा के सुदूर ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्रों से लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. उसे रोकना हम सबों का कर्तव्य है. उन्होंने संपत्ति के निर्माण के लिए उपाय बताये. उन्होंने कहा कि सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में आदिम जनजाति विकास के क्षेत्र में कोसों दूर है. इसको ध्यान में रखते हुए आईपीपीइ 2 में जीविकोपार्जन आधारित योजना तैयार कर समर्पित करना है. बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्षों से पोषाहार का वितरण नहीं किया जाता है. बड़गांव में आज तक मातृ-शिशु जननी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. यहां तक कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. विद्यालयों में शिक्षक नहीं आते हैं. ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता है. लोग झरने का पानी पीने को मजबूर हैं. इसे लेकर विकास समिति के अध्यक्ष व सचिव ने उक्त समस्याओं को लेकर जिले व राज्य के अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही है. इस दौरान बामना पहाड़िया, सिमोन मालतो, बेदा पहाड़िया आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >