???::????? ?? ?? ???? ??? ???????? ??

ओके::सजगता से बच सकते हैं दुर्घटना से फ्लैग-खुशियों का त्योहार दीपावली पर बरतें सावधानी संवाददाता, साहिबगंजदीपावली पर प्रकाश और पटाखे का खास महत्व है. लेकिन हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि हादसे भी इन्हीं दो कारणों से होते हैं. इसलिए दीपावली में सुरक्षा के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी बरतने से त्योहार […]

ओके::सजगता से बच सकते हैं दुर्घटना से फ्लैग-खुशियों का त्योहार दीपावली पर बरतें सावधानी संवाददाता, साहिबगंजदीपावली पर प्रकाश और पटाखे का खास महत्व है. लेकिन हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि हादसे भी इन्हीं दो कारणों से होते हैं. इसलिए दीपावली में सुरक्षा के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी बरतने से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लगने से बचाया जा सकता है.साहिबगंज के अस्पतालों में क्रिटिकल बर्न वार्ड नहीं दीपावली पर जलने के 80 फीसदी मामले आते हैं. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि साहिबगंज में किसी अस्पताल में क्रिटिकल बर्न यूनिट नहीं है. सेंट्रल हॉस्पिटल में भी व्यवस्था ठीक नहीं है. बर्न के 95 फिसदी केस साहिबगंज से भागलपुर, मालदा या अन्य विशेष अस्पतालों को रेफर किया जाता है. जलने पर क्या करेंतुरंत ठंडे पानी से जले हुये अंग को डुबो दें. इसके बाद एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं. ज्यादा जला हो तो अस्पताल में मरीज को एडमिट करायें. पचास प्रतिशत जलने पर क्रिटिकल केयर यूनिट में ले जायें. पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान पटाखे हमेशा घर से बाहर खुले मैदान या छत पर ही जलाना चाहिए. पटाखे जलाते वक्त साथ बच्चों के साथ उनके अभिभावक होने चाहिए. हाथ में पटाखे न जलायें. पटखे जलाते समय कॉटन कपड़े पहनने चाहिए, भूलकर भी नॉयलान, सिल्क या सिंथेटिक कपड़े न पहनें. ज्याद आवाज वाले पटाखें से दूर रहें. पटाखों को हमेशा अगरबत्ती से जलाने का प्रयास करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >