बच्चों को किया गया जागरूक 07 नवंबर फोटो संख्या-01 व 02-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-मंच पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यक्रम में उपस्थित बच्चेप्रतिनिधि, बरहेट बरहेट के प्लस टू एसएसडी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को मिशन इंद्र धनुष संपूर्ण टीकाकरण एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान जागरूकता रैली, क्विज व स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन भागवत मरांडी, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निर्मल सोरेन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार थे. क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी शाहीद रहमान व बलंद इकबाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन एसएसडी उच्च विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने किया. इसमें एसएसडी +2 आदर्श कन्या उच्च विद्यालय बरहेट अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अलावा स्वस्थ शिशु की माताएं, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सुनंदा कुमारी, लुइस मरांडी के अलावा दर्जनों सेविकाएं मौजूद थीं. क्विज में नीतु कुमारी, बविता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शिवाणी कुमारी, अरवाज अंसारी, पंकज कुमार पंडित, शालू कुमारी गुप्ता ने प्रश्नों के सही उत्तर दिये. कार्यक्रम में शिक्षक फुल कुमार मंडल एवं लिली मुर्मू का सहयोग रहा.
?????? ?? ???? ??? ??????
बच्चों को किया गया जागरूक 07 नवंबर फोटो संख्या-01 व 02-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-मंच पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यक्रम में उपस्थित बच्चेप्रतिनिधि, बरहेट बरहेट के प्लस टू एसएसडी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को मिशन इंद्र धनुष संपूर्ण टीकाकरण एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान […]
