देवघर एयरपोर्ट के लिए 145 एकड़ जमीन अधिग्रहण शुरूवरीय संवाददाता, रांचीदेवघर में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर 145 एकड़ सरकारी भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है. भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (एएआइ) की तरफ से एयरपोर्ट के लिए 400 एकड़ जमीन की मांग की गयी है. विमानपतन प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है कि सिर्फ हवाई अड्डा ही नहीं, इसके आसपास के क्षेत्रों का भी विकास करना जरूरी है. प्राधिकरण की तरफ से एयरपोर्ट परिसर के आसपास स्टार होटल, बहुमंजिली मार्केटिंग कांप्लेक्स और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करना भी जरूरी है. मुख्य सचिव राजीव गौवा ने एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त को दिया है. इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त को राज्य मुख्यालय में भूमि अधिग्रहण की ताजा स्थिति से अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया है. देवघर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से सभी संबंधित विभागों को एक कार्ययोजना के तहत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है.
????? ???????? ?? ??? 145 ???? ???? ???????? ????
देवघर एयरपोर्ट के लिए 145 एकड़ जमीन अधिग्रहण शुरूवरीय संवाददाता, रांचीदेवघर में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर 145 एकड़ सरकारी भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है. भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (एएआइ) की तरफ से एयरपोर्ट के लिए 400 एकड़ जमीन की मांग की गयी है. विमानपतन प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है कि सिर्फ […]
