???::???????? ??? ???? ?? ????

ओके::भैंसमारी में नाटक का मंचन–नाटक देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़राजमहल 30 अक्टुबरफोटो है 8- कार्यक्रम का आनंद उठाते दर्शक9- कार्यक्रम के दौरान कलाकारनगर प्रतिनिधि, राजमहललक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के भैंसमारी स्थित श्रीश्री लक्ष्मीपूजा समिति द्वारा दो दिवसीय धार्मिक श्रवण कुमार एवं राजा हरिशचंद्र का नाटक मंचन का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों ने किया. […]

ओके::भैंसमारी में नाटक का मंचन–नाटक देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़राजमहल 30 अक्टुबरफोटो है 8- कार्यक्रम का आनंद उठाते दर्शक9- कार्यक्रम के दौरान कलाकारनगर प्रतिनिधि, राजमहललक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के भैंसमारी स्थित श्रीश्री लक्ष्मीपूजा समिति द्वारा दो दिवसीय धार्मिक श्रवण कुमार एवं राजा हरिशचंद्र का नाटक मंचन का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों ने किया. जिसमे बिहार से आये कलाकार कैलाश भारती एंड जनार्धन परदेसिया पार्टी द्वारा डांस व कॉमेडी भी प्रस्तुत किया गया. पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 1975 से होता चला आ रहा है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुये थे. मंडई, दरला, कोठीबगीचा, नौगच्छी, कसवा, कटघर सहित कई गांवों से लोग शामिल हुये. कार्यक्रम में सुबोध महतो, दीपक कुमार, रामअवतार महतो, धरमी महतो, मनोज कुमार, अजय कुमार, दीपक शर्मा, पप्पु मंडल, विलाश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >