उधवा में 30 हजार की लूट दिन दहाड़े ग्रामीण रिटेलर के साथ हुई वारदात – लूटपाट से पूर्व पिंटू साहा के साथ मारपीट भी की गयी प्रतिनिधि, उधवाराधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत के बालूग्राम यारमोहम्मद टोला के निकट शुक्रवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार राजमहल के एयरटेल ग्रामीण डिस्ट्रीब्यूटर पिंटू साहा बकाया राशि की वसूली कर के लौट रहा था. इसी बीच यारमोहम्मद टोला के पास एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल से ओवरटेक करते हुए दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद चाकू का भय दिखाकर मारपीट करते हुए 30 हजार रुपये नकद सहित 2 मोबाइल छीन लिया. घटना के बाद अपराधी फरारघटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. लूट के शिकार हुए पिंटू साहा ने घटना की जानकारी राजमहल व राधानगर थाना को दी. सूचना मिलते ही राजमहल के पुलिस इंस्पेक्टर, राधानगर थाना पुलिस एवं राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.
???? ??? 30 ???? ?? ???
उधवा में 30 हजार की लूट दिन दहाड़े ग्रामीण रिटेलर के साथ हुई वारदात – लूटपाट से पूर्व पिंटू साहा के साथ मारपीट भी की गयी प्रतिनिधि, उधवाराधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत के बालूग्राम यारमोहम्मद टोला के निकट शुक्रवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से मारपीट कर 30 हजार […]
