दुष्कर्म के दो आरोपितों को बताया निर्दोष

मंडरो : मंडरो के डाक बंगला में गुरुवार को मोड़े मांझी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई की गयी. यह बैठक राजस्व प्रधान समिति के अध्यक्ष मुंशी टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी. बैठक में पीड़िता व आरोपित का बारी बारी से बयान लिया गया. […]

मंडरो : मंडरो के डाक बंगला में गुरुवार को मोड़े मांझी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई की गयी. यह बैठक राजस्व प्रधान समिति के अध्यक्ष मुंशी टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी. बैठक में पीड़िता व आरोपित का बारी बारी से बयान लिया गया. जिसमें आरोपित प्रधान टुडू व भादो टुडू को निर्दोष करार दिया गया.
साथ ही एक प्रस्ताव पारित किया गया कि पीड़िता यदि थाना या किसी न्यायालय में मामले से संबंधित कोई प्राथमिकी दर्ज कराने जाय तो उसके मामले को संज्ञान में ना लिया जाय.
बैठक में दोनों के बयान में बाद यह साबित हो गया कि पीड़िता द्वारा आरोपितों पर लगाया जा रहा आरोप निराधार है. यह पहली बार है जब मोड़े मांझी की बैठक में एक ही सुनवाई के बाद किसी मामले को निबटा दिया गया हो. मौके पर हजारी प्रसाद राय, प्रधान जुगलू किस्कू, प्रधान दुखई टुडू, प्रधान लच्दू मुर्मू, ज्योति वचंद्र सिंह, चांदू पहाडिया, रहमीन शेख सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि प्रखंड के भीमचक बड़ाबोटी गांव में एक युवती ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. मामला गांव की पंचायत में गया. दो पक्षों की बातें सुनने के लिए गुरुवार को मोड़े मांझी की बैठक बुलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >