ओके:::: पाकुड़ सूखाग्रस्त क्षेत्र हो घोषित मांग. झामुमो का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग29 अक्टुबरफोटो संख्या-06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- धरना प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता व सोमनाथ घोष का स्वागत करते कार्यकर्ता नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पुराना समाहरणालय के समीप झारखंड मोर्चा जिला कमेटी के तत्वावधान में जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया. धरना को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि आज पूरे झारखंड में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिले में कम वर्षा के कारण यहां के किसान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. किसानों के परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है. वहीं माैके पर जिला सचिव समद अली ने कहा कि जिले में सुखाड़ जैसी गंभीर एवं जटिल बिंदुओं पर अविलंब विचार करना होगा तभी हमारा जिला सुखी और संपन्न होगा. उन्होंने पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष हाजी सेराजुल शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ईशहाक अंसारी, नगर सचिव भगवती प्रसाद साहा ने पाकुड़ को सुखाड़ग्रस्त जिला घोषित करते हुए किसानों को 1-1 लाख रुपये देने की मांग की है. मौके पर कौशर आलम, अब्दुल वदुद, सुलेमान बास्की, वकील मुर्मू, माईकल मुर्मू, फारूक आलम, महमूद आलम सहित अन्य मौजूद थे. सोमनाथ घोष झामुमो में शामिल पाकुड़ के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष को जिला सचिव समद अली ने माला पहना कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया. श्री अली ने बताया कि श्री घोष में भाजपा में थे. पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण करते हुए इन्हें झामुमो में शामिल किया गया है. श्री घोष ने बताया कि जिला कमेटी के तरफ से जो भी जिम्मेवारी सौंपी जायेगी उन्हें ईमानदारीपूर्वक निभायेंगे.
???:::: ?????? ?????????? ??????? ?? ?????
ओके:::: पाकुड़ सूखाग्रस्त क्षेत्र हो घोषित मांग. झामुमो का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग29 अक्टुबरफोटो संख्या-06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- धरना प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता व सोमनाथ घोष का स्वागत करते कार्यकर्ता नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पुराना समाहरणालय के समीप झारखंड मोर्चा जिला कमेटी […]
