ओके :: हिरणपुर छठ घाट किनारे पसरा है गंदगी अंबारफोटो संख्या-01 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- तालाब के पास फैली गंदगीप्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क किनारे स्थित छठ पोखर की स्थिति नारकीय बनी हुई है. घाट के किनारे पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है. इस घाट पर बीते 41 वर्षों से व्रती अर्घ्य देते आ रहे हैं. यहां घाट की साफ-सफाई करने के लिए कोई समिति भी नही हैं. सारी विधि-व्यवस्था का बीड़ा स्थानीय समाजसेवी सहदेव साहा एंव सहयोगी मुन्ना भगत संभालते हैं. पोखर की सफाई को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया जाता है. पोखर में करीब 150 से अधिक छठ व्रत अर्घ्य देने आते हैं. ग्रामीणों के अनुसार यहां पर वर्ष 1974 से लगातार छठ पूजा बड़े धुमधाम से होती आ रही है.छठ पूजा के समय पोखर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है.आरती थाली के पैसे से होती है छठ पूजा………ग्रामीणों की माने तो पोखर में आरती के थाली में श्रद्धालुओं द्वारा दिये गये पैसे से घाट पर लाईट व साफ-सफाई की व्यवस्था होती है. जरुरत के हिसाब से उसी पैसे से पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था होती है. शौच के कारण पोखर में फैलती है गंदगीपोखर में चारों और गंदगी का अंबार है. तालाब किनारे लोगों द्वारा शौच किये जाने के कारण सालों भर गंदगी लगी रहती है. जागरूकता की कमी के कारण ही लोग खुले में शौच करते हैं. इससे महापर्व छठ में ग्रामीण काफी मशक्कत कर घाटों को साफ करते हैं.क्या कहते है ग्रागीण………..फोटो संख्या-02- सहदेव साहाग्राीमण सहदेव साहा ने बताया की छठ पर्व को लेकर यहां कोई समिति नहीं है.आरती की थाली में अर्जन चंदा की राशि से छठ पूजा के पूर्व साफ -सफाई व विधि-व्यवस्था की जाती है. स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नही मिलता है.फोटो संख्या-03-जयशंकर भगतग्रामीण जयशंकर भगत ने बताया की प्रशासन द्वारा पोखर की सफाई की व्यवस्था नहीं होती है. न ही किसी प्रकार की कोई पहल होती है. स्थानीय लोग निजी स्तर पर घाट किनारे लगे कूड़ों की सफाई करते हैं. ताकि स्थानीय छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई नही होती है.फोटो संख्या-04- अमित शर्मा ग्रामीण अमित शर्मा ने बताया की छठपर्व को बिना किसी समिति के छठ व्रतियों के लिए सुरक्षा हेतु विधि-व्यवस्था की बीड़ा स्थानीय लोग ही उठाते हैं, जो काफी चुनौती पूर्ण है..हांलाकि सफाई व विधि -व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन को पहल करनी चाहिए.फोटो संख्या-05- छाया सेन ग्रामीण छाया सेन ने बताया की छठपर्व में सफाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. छठ व्रतियों को लोक आस्था के महापर्व में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस दिशा में प्रशासन को ठोर कदम उठाना चाहिए.
??? :: ??????? ?? ??? ?????? ???? ?? ????? ?????
ओके :: हिरणपुर छठ घाट किनारे पसरा है गंदगी अंबारफोटो संख्या-01 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- तालाब के पास फैली गंदगीप्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क किनारे स्थित छठ पोखर की स्थिति नारकीय बनी हुई है. घाट के किनारे पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है. इस घाट पर बीते 41 वर्षों से व्रती […]
