मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात से भागी नाबालिग बरामद

साहिबगंज : गुजरात से भगाकर लायी गयी एक नाबालिग को गुजरात पुलिस ने साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर राजगांव से बरामद कर लिया है. गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रम भाई ने बताया कि उक्त नाबालिग को 18 अक्तूबर को भगैया का नीरज कुमार वहां से भगा कर ले आया था. लड़की के मोबाइल […]

साहिबगंज : गुजरात से भगाकर लायी गयी एक नाबालिग को गुजरात पुलिस ने साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर राजगांव से बरामद कर लिया है. गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रम भाई ने बताया कि उक्त नाबालिग को 18 अक्तूबर को भगैया का नीरज कुमार वहां से भगा कर ले आया था.
लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात पुलिस तलाश करने यहां आयी और नीरज को हाजीपुर राजगांव से पकड़ लिया. युवती गुजरात के बलसाड जिला की है.वह कक्षा आठ की छात्रा है.जानकारी के मुताबिक नीरज लड़की के पड़ोस में रहता था. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >