झारखंड स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम : डीसी

साहिबगंज : राज्य स्थापना दिवस पर बरहेट आंगनबाड़ी में कई सांस्कृति कार्यक्रम व मेला आयोजन का जिम्मा स्टेट बैक, एलआईसी, नगरपालिका को दिया गया हैं. ये बाते मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक कर कही. उन्होने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर वीर सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण […]

साहिबगंज : राज्य स्थापना दिवस पर बरहेट आंगनबाड़ी में कई सांस्कृति कार्यक्रम व मेला आयोजन का जिम्मा स्टेट बैक, एलआईसी, नगरपालिका को दिया गया हैं. ये बाते मंगलवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक कर कही.
उन्होने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर वीर सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्रांति स्थल भोगनाडीह स्थल, मोती झरना, जामी मस्जिद, उधवा नाला, शिवगादी, तेलियागढ़ी, रक्सी स्थान, सिंगी दलान से सभी स्थलों का 5 से 7 मिनट का वीडियो तैयार कर रांची में 13-15 नवंबर को दिखाया जायेगा. विकास मेला लगाया जायेगा. इस अवसर पर डीसी, डीडीसी प्रेमकांत झा, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, समाज कल्याण पदाधिकारी , सीओ विपिन दूबे, मंडरो बीडीओ रौशन साह, लीड बैंक मैनेजर सुधांशु शेखर वर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >