ढोल नगाड़े के साथ दाखिल किया नामांकन पत्र

बोरियो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण बोरियो में चुनाव को लेकर पंचायत के सभी पद प्रत्याशियों के सरगरमी तेज हो गई है. सभी जोश व मन के साथ इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाने को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वह प्रथम चरण के नामांकन के दौरान बड़ा तौफीर पंचायत […]

बोरियो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण बोरियो में चुनाव को लेकर पंचायत के सभी पद प्रत्याशियों के सरगरमी तेज हो गई है. सभी जोश व मन के साथ इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाने को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
वह प्रथम चरण के नामांकन के दौरान बड़ा तौफीर पंचायत के मुखिया पद प्रत्याशी संचरिया देवी के समर्थको ने ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों की संख्या की भीड़ के साथ बोरियो बाजार के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची. तत्पश्चात कार्यपालक दंडाधिकारी सह ग्राम पंचायत मुखिया के निर्वाची पदाधिकारी परमानंद वशील कुमार डांग को नामांकन पत्र दिया. मौके पर वीर कुमार मुंडा, प्रताप उरांव, रंजीत मुंडा, छोटू उरांव सहित दर्जनों शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >