साहिबगंज : साहिबगंज संध्या महाविद्यालय का जल्द कायाकल्प होगा. महाविद्यालय में पुस्तकालय बनेगी तथा चहारदीवारी कर घेराबंदी की जायेगी. यह बातें विधायक ताला मरांडी ने बुधवार को स्थानीय परिसदन मेें एसडीओ सह विद्यालय के सचिव जितेंद्र देव से बात कर कही.
उन्होंने कहा कि यहां पर छात्र छात्राओं की पढ़ाई होती है. पहाड़ की तलहटी पर महाविद्यालय होने के कारण इस क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये घेराबंदी जल्द की जायेगी. जिससे पठन पाठन सुचारू रूप से हो सके. माैके पर महाविद्यालय के प्राचार्य शंभूनाथ पाठक उपस्थित थे.
